फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत

Thu, 07 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
धूपछांव के बीच मंझनपुर चौराहे पर ​दिखा लोगों का चहल-पहल। संवाद
विज्ञापन
मंगलवार शाम हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बुधवार को भी दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे सड़क पर चहल-पहल भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक दिखाई दी। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग राहत महसूस करते नजर आए। कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन बारिश के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। किसानों के लिए भी यह मौसम राहत भरा माना जा रहा है।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने अनुमान जताया कि इस सप्ताह आसमान में इसी तरह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें