फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलकर्मी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सुजातपुर बम्हरौली गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सुजातपुर बम्हरौली रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार दोपहर एक रेलकर्मी ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

सुजातपुर बम्हरौली गांव का रजय बहादुर (35) पुत्र जवाहर विश्वकर्मा रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। इन दिनों उसकी तैनाती प्रयागराज में थी। बताया जाता है कि दीपावली के दिन पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। इसी के बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। घर पर रजय अकेला था। मंगलवार दोपहर गांव के बाहर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचकर उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग सन्न रह गए। जीआरपी ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीवी सहित परिवार के अन्य सदस्य भी घर आ गए थे। घटना के बाद से इन सभी की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें