फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
Railway worker beaten wife to death - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
रेलकर्मी ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या
विज्ञापन

मृतका की मां ने शव फंदे से लटकाने का भी आरोप लगाया
कोखराज के भरवारी की घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। कस्बे में रहने वाले एक रेलकर्मी ने बुधवार सुबह दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी बीवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव फंदे से लटका दिया। घटना से मृतका के मायके में कोहराम मच गया। पुलिस तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना स्थित भगवानपुर अयाहा गांव का ओमप्रकाश रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। इन दिनों उसकी तैनाती भरवारी में है। वह भरवारी की रेलवे कॉलोनी में पत्नी पुष्पा (25) और साल भर की बेटी के साथ रहता था। पुष्पा की मां दया देवी का कहना है कि उसका दामाद ओम प्रकाश शराब का लती है। आए दिन वह दहेज में कार की मांग को लेकर पीने के बाद बेटी को गाली-गलौज करते हुए पीटता था। बुधवार सुबह उसने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। पुष्पा की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके वाले भरवारी पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कोखराज कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल उन्होंने तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने के लिए कहा है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें