फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर अतीक चंदन की तलाश करती रहीं पुलिस की टीमें

Wed, 06 Apr 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से फरार शातिर बदमाश अतीक चंदन की तलाश में सोमवार रातभर पुलिस गंगा तराई की खाक छानती रही, लेकिन शातिर पुलिस के हत्थे नहीं लगा। इस दौरान पुलिस ने उसके कई नजदीकी रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा गांव का रहने वाला अतीक चंदन शातिर अपराधी है। करीब सालभर पहले उसे पुरामुफ्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पांच महीने पहले उसे कौशाम्बी कारागार से फतेहपुर की जेल में भेज दिया गया है। सोमवार को अतीक चंदन और सरायअकिल के कोटिया  गांव निवासी रामदास पाल को फतेहपुर पुलिस पेशी पर लेकर कौशाम्बी आई थी। पेशी के बाद सिपाही उसे लेकर फतेहपुर जेल लौट रहे थे। मंझनपुर चौराहे पर मिठाई की दुकान से नाश्ता करने के लिए रुकने पर यह शातिर सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। अतीक चंदन के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

उसकी तलाश को मंझनपुर सीओ रमाकांत यादव के नेतृत्व में मंझनपुर, करारी, पश्चिमशरीरा और महेवाघाट पुलिस के साथ एसओजी टीम भी लगाई गई है। टीमें रातभर उसकी खोजबीन में गंगा की तराई में बसे गांवों में दबिश देती रही, लेकिन बदमाश का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र का कहना है कि पुलिस कस्टडी से भागे बदमाश की धरपकड़ को पुलिस की टीमें लगाई हैं। प्रयास किया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें