फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के जन्म दिन पर कांग्रेसियों ने बांटे फल

Sat, 20 Jun 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों में फल का वितरण भी किया। मंझनपुर में आयोजित बैठक में कांग्रेसियों ने पार्टी उपाध्यक्ष के दिखाए रास्ते पर चलकर पार्टी को नई मजबूती देने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रवार को जन्मदिन था। इस मौके पर मंझनपुर में जिला कार्यकारिणी ने बैठक की। जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहाकि राहुल गांधी देश के युवाओं के रोल मॉडल हैं। उनकी सोच देख, समाज को नई तरक्की देने, युवाओं के हाथ रोजगार मुहैया कराने की है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उपाध्यक्ष की सोच के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं राहुल के जन्मदिन पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया।

युकां के  जिलाध्यक्ष अंशुल केसरवानी ने कहाकि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके नेतृत्व में रहकर प्रत्येक युवा तरक्की पा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि इस सरकार में युवाओं के विकास की एक भी योजना नहीं है। केन्द्र सरकार केवल पूंजीपतियों का विकास कर रही है। जबकि कांग्रेस सरकार युवाओं की तरक्की के लिए हमेशा प्रयासरत रही है। इस मौके पर सुमित केसरवानी, मयंक कुमार, सुमित वर्मा, राहुल, सर्वेश कुमार, मनीष, प्रतीक कुमार, रिंकू, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें