फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की उम्मीद हैं राहुल गांधी : गौरव पांडेय

Fri, 19 Jun 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
वृद्धा आश्रम में राहुल गांधी के जन्मदिन मनाते कांग्रेसी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को मंझनपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडये के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल और मिठाई वितरित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी देश के शोषित, वंचित और युवाओं की मजबूत आवाज हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।
इस मौके पर कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू, मनोज सिंह पटेल, उदय यादव, जिला महासचिव आसिफ अल्वी, जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें