फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की खाट सभा ने कांग्रेसियों में भरा जोश

Fri, 16 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
देवरिया से दिल्ली के लिए किसान यात्रा लेकर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार शाम रोड शो करते हुए टेवां मेला मैदान पहुंचे। कुल 32 मिनट तक वह खाट सभा में मौजूद रहे। इस दौरान छह लोगों से उन्होंने सीधे संवाद किया। इनमें युवा, बुजुर्ग व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शामिल रहीं। उन्होंने युवाओं और किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनी तो रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस दौरान हर सवाल के जवाब में उन्होंने मोदी को ही निशाने पर रखा। किसान की हर समस्या के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन


     राहुल गांधी टेवां मेला मैदान में आयोजित खाट सभा में शाम 5 बजे के करीब पहुंचे। बिना समय गंवाए राहुल गांधी ने शाहपुर के 19 वर्षीय ओपी सिंह से संवाद शुरू कर दिया। ओपी सिंह ने कहा कि यूपी में नवाचार खेती होनी चाहिए। किसानों को जागरूक करने के लिए प्रदेश सरकार कोई कार्यक्रम नहीं चला रही है। सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि इसके लिए नरेंद्र मोदी पर दबाव बनाएंगे। टेवां के किसान रामलाल ने राहुल को बताया कि उन्होंने बैंक से 30 हजार का कर्जा लिया है। खेती बर्बाद हो चुकी है, लेकिन बैंक वाले आए दिन परेशान करते हैं। इस पर राहुल ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ कराने के लिए वह यह यात्रा लेकर निकले हैं।

नरेंद्र मोदी किसानों का कर्जा नहीं माफ करेंगे। इसके लिए दबाव बनाना जरूरी है, इस काम में आपका साथ चाहिए। यदि वह कर्जा नहीं माफ करेंगे तो कांग्रेस सरकार माफ करेगी। पश्चिमशरीरा के संजीव त्रिपाठी ने कहा कि बसपा की सरकार बनते ही एक पूर्व मंत्री के परिवार दबंगई दिखाते हुए 60 से 70 फीसद किसानों की फसल को अपने मवेशियों से चरा लेते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने यही कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाइए, सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके बाद अंधावा के नन्हेंलाल ने कहा कि बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि उनके गांव में बिजली ही नहीं है। कोखराज के मो. मुजाहिद ने भी बिजली समस्या बताई। आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष माया सिंह ने कार्यकत्रियों का मानदेय 18 हजार रुपया करने की मांग की। बताया कि वह अपनी इस मांग के लिए हड़ताल पर हैं, लेकिन प्रदेश सरकार नहीं सुन रही। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि वह जहां-जहां जा रहे हैं, यही शिकायत कार्यकत्रियां कर रही हैं। उनकी इस मांग को वह लोकसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें