फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सार्वजनिक निर्माण पर सवाल, जवाब से असंतुष्टि

Tue, 10 Feb 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
म्योहर गांव में बना मूत्रालय। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
म्योहर गांव में सार्वजनिक पेशाब घर के निर्माण पर विवाद खड़ा हो गया है। एक ग्रामीण का आरोप है कि सचिव ने निर्माण के संबंध में उसे दो अलग-अलग जानकारियां दी गईं। सचिव का कहना कि दो निर्माण की जानकारियां दी गईं। शिकायतकर्ता भ्रमित हैं। फिलहाल मुद्दा डीपीआरओ तक पहुंचा है। अब जांच होगी।
विज्ञापन

म्योहर के आनंद कुमार ने बताया कि गांव में पेशाब घर का निर्माण हुआ है। करीब दो साल पहले हुए निर्माण को लेकर विरोध दर्ज कराया गया था कि इसके निर्माण से गांव के लोगों को लाभ नहीं होगा। उन्होंने आईजीआरएस पर इसकी शिकायत की। इस पर सचिव संदीप कुमार ने रिपोर्ट दी कि यह निर्माण ग्राम पंचायत निधि से नहीं, प्रधान ने निजी तौर पर कराया फिर ग्राम पंचायत को दान कर दिया है।
करीब दो माह पहले आरटीआई का प्रयोग किया गया। इस पर सचिव ने 20 जनवरी 2025 को ग्राम पंचायत की ओर से निर्माण कराए की जानकारी दी। आनंद के आरोप पर सचिव ने बताया कि दो पेशाब घर का निर्माण आसपास किया गया है। एक को ग्राम प्रधान ने अपनी निजी धनराशि से कराया है।
विज्ञापन

इधर, आनंद का कहना है कि पहली बार जब शिकायत की गई तो दूसरा निर्माण ग्राम पंचायत निधि से करा दिया गया। उन्होंने डीपीआरओ को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण की शिकायत मिली है। इसको लेकर सचिव से जवाब मांगा जाएगा। यदि कहीं कोई लापरवाही उजागर हुई तो सचिव पर कार्रवाई होगी। - अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें