फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझनपुर में पेश इमाम को लेकर रार

Fri, 03 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कस्बे की एक मस्जिद के पेश इमाम को लेकर मतभेद सामने आया है।। पेश इमाम को लेकर 15 दिन से चल रहे विवाद का यह मामला बृहस्पतिवार को पुलिस तक पहुंचा। साथ ही धर्मस्थल में भी दोनों पक्ष के लोगों ने जुटकर पंचायत की। पुलिस ने किसी तीसरे मौलाना को पेश इमाम नियुक्ति करने की सलाह दोनों को पक्षों को दी है। एसओ का कहना है कि इस बात पर दोनों पक्ष राजी भी हो गए हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मंझनपुर कस्बे में स्थित एक मस्जिद के पेश इमाम ने कुछ रोज पहले नमाज पढ़ाने से मना करते हुए मस्जिद की देखरेख करने वालों से दूसरे पेश इमाम के इंतजाम कर लेने की बात कही थी। इसके बाद सैयद सरावां जाकर 15 दिन पहले एक मौलाना को पेश इमाम बनाकर नमाज पढ़ाने के लिए ले आया गया था। कुछ दिन तक वे नमाज पढ़ाते रहे। इधर, कुछ रोज से उनको लेकर भी मतभेद पैदा हो गया। कुछ लोगों ने नए पेश इमाम से नमाज नहीं पढ़ने की बात कही। इसे लेकर बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष के लोग धर्मस्थल पर इस मुद्दे के लिए पंचायत को जुटे। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। साथ ही जिन दो पेश इमाम को लेकर असंतोष है। उनके स्थान पर किसी तीसरे मौलाना को पेश इमाम बनाने की सलाह दी। एसओ मंझनपुर राजेश सिंह ने बताया कि इस बात पर दोनों पक्ष राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें