फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पूजा के लिए फूल तोड़ने गए पीडब्ल्यूडी मजदूर की सर्पदंश से मौत

Wed, 03 Jun 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सर्पदंश से मृतक,भैयालाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
पेरई गांव में मंगलवार सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ने गए लोक निर्माण विभाग के एक मजदूर की सर्पदंश से मौत हो गई। इमलीगांव निवासी भैयालाल (55) पुत्र रामचरित्र लोक निर्माण विभाग में मजदूरी करते थे। वह पत्नी शकुना देवी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल पेरई गांव में रहते थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे स्नान करने के बाद वह पूजा के लिए घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे लगे पौधों से फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजन उन्हें आनन-फानन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सर्पदंश से मृतक,भैयालाल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें