फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुरखास ने महिला को दो विकट से हराया

Fri, 26 Dec 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुरखास के ​खिलाड़ी अलफास को मैन ऑफ द मैच का सम्मान देते सपा प्रदेश सचिव आनंद मोहन सिंह पटेल। सं
विज्ञापन
स्व. राधेश्याम एवं कुंवर साहित्य सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को महिला व पुरखास की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पुरखास की टीम ने महिला को दो विकेट से पराजित कर दिया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अलफास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दोनों टीमों से एक-एक खिलाड़ी ने चौकों की हैट्रिक लगाई। इनको एक-एक हजार का नकद इनाम मिला।
विज्ञापन

आयोजक कमेटी के अशोक कुमार ने पुरखास व महिला टीमों के बीच टॉस कराते हुए मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर महिला गांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 16 ओवर में महिला की टीम 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी पुरखास की टीम ने 15.5 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दोनों ही टीमों के एक-एक खिलाड़ी हिमांशु व हमजा ने चौकों की हैट्रिक लगाई। इस पर अशोक कुमार ने इनको एक-एक हजार रुपये का नकद इनाम दिया। वहीं, 20 गेंद में 46 रन की पारी खेलने वाले पुरखास के खिलाड़ी हमजा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सपा प्रदेश महासचिव आनंद मोहन पटेल ने दिया। इस मौके पर शिवबाबू सिंह, काका सिंह, सुभाष चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें