फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: क्वार्टर फाइनल में पहुंचा पुनवार, गढ़ी बाजार चूका

Tue, 13 Jan 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
खेल का प्रदर्शन करते पुनवार के ​खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को लीग मैच व दूसरा प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। लीग मैच में पिंटू व प्री-क्वार्टर फाइनल में रवि कंजा को बेहतरीन प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले महावां स्पोर्टिंग क्लब व गढ़ी स्पोर्ट्स क्लब के बीच मुकाबला हुआ। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़ी बाजार की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन बनाए। टीम की ओर से पिंटू पाल ने सर्वाधिक 22 रन और सत्यम यादव ने 21 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी महावां की टीम 10वें ओवर में मात्र 68 रनों पर सिमट गई। लतीफ खान ने सर्वाधिक 11 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। गढ़ी बाजार ने यह मुकाबला 41 रन से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए पिंटू पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला प्री-क्वार्टर फाइनल रहा। इसमें सहारा स्पोर्टिंग क्लब पुनवार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। कप्तान रवि कंजा ने 27 गेंदों पर 70 रन की तूफानी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ी बाजार की टीम 11वें ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस तरह पुनवार ने 20 रनों से मुकाबला जीत लिया। रवि कंजा को मो. परवेज ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव पाल, भानु प्रताप सिंह, विनोद केसरवानी, धर्मेंद्र कुमार, राजवीर सिंह, कमलेश पांडेय आदि मौजूद रहे। मुकाबलों में रामानुज मिश्रा व राकेश सरोज अंपायर रहे।
विज्ञापन


दो दिन नहीं होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट आयोजक पूरन सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर 13 और 14 जनवरी को प्रतियोगिता नहीं होगी। 15 जनवरी से नियमित मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें