सांसद का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत- ग्रामीण
सांसद पुष्पेंद्र सरोज रविवार की दोपहर उदहिन गांव पहुंचे। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इसी के दम पर आगे भी पार्टी काम करती रहेगी।
सांसद ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर उसकी जानकारी सीधे दी जाए। जिससे समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। प्रदेश महासचिव आनंद मोहन पटेल ने एसआईआर को लेकर कहा कि इससे मुसलमानों का नहीं, बल्कि पिछड़े और दलित वर्ग के मतदाताओं का नुकसान हो रहा है।
उनका दावा था कि सिराथू विधानसभा क्षेत्र में लगभग 75 हजार वोट कटे हैं, जिससे करीब 25 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। इस मौके अनिल सिंह रिंकू, विवेक सिंह, विकास सिंह, अजय सिंह, विनय सिंह, आदर्श सिंह, अर्पित सिंह, विष्णु सिंह, राजेंद्र सिंह, शाह नवाज अहमद, परवेज अहमद समेत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।