फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध डाक्टरों ने जताया गुस्सा

Wed, 15 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में डाक्टर पर हमले को लेकर कौशाम्बी के भी चिकित्सकों में आक्रोश है। मंगलवार को जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पताल के भी चिकित्सकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कहाकि जब तक सभी हमलारोपी गिरफ्तार नहीं कर लिए जाएंगे, तब तक चिकित्सकों का विरोध, प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि सरायअकिल के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप जायसवाल की अस्पताल में मौत के बाद गुस्साए परिजन और रिश्तेदारों ने अस्पताल में हमला कर दिया था। जहां पूर्व चेयरमैन को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ के साथ ही चिकित्सक की भी बेरहमी से पिटाई की गई थी। डाक्टर की पिटाई को लेकर कौशाम्बी के भी चिकित्सकों ने रोष है।

 घटना के विरोध में मंगलवार को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने विरोध, प्रदर्शन भी किया। बांह पर काली पट्टी बांधकर काम करने वाले चिकित्सकों ने कहाकि घटना तीमारदारों की गुंडागर्दी है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहाकि जब तक घटना के सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है। चिकित्सक अपना विरोध, प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस मौके पर डा अरविंद कनौजिया, डा विश्व प्रकाश, डा आरके शर्मा, डा गुड्डू, डा डीआर सिंह, डा हरिशरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें