फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रायोगिक परीक्षा में देरी से प्रशिक्षुओं में गुस्सा

Sat, 10 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रायोगिक परीक्षा में हो रही देरी से बीटीसी 2012 के प्रशिक्षुओं में गुस्सा है। इसके लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया। राजस्व परिषद के सचिव के साथ जिलाधिकारी से शिकायत की। इसमें आरोप लगाया गया है कि परीक्षा में देरी करके उन्हें शिक्षक भर्ती से दूर रखने के लिए यह साजिश की जा रही है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बीटीसी प्रशिक्षण 2012 के प्रशिक्षु शंकुतला देवी, नीलम यादव, शोमा देवी, दीपशिखा, सुमन देवी, शिवदुलारी पाल,  रिया सेठी, राधिका सिंह, सुष्मिता सिंह, माया देवी, आरती सिंह, शिव बहादुर, अर्जुन मिश्रा, बृजमोहन सिंह, भानु प्रताप सिंह, पूनम सिंह, अदिति बसंल, सरिता निर्मल, प्रतिभा सोनकर, अनिल कुमार आदि ने बताया कि 9 जनवरी 2013 से उनका प्रशिक्षण जारी है। दो वर्षीय यह प्रशिक्षण 8 जनवरी 2015 को पूरा हो गया। इसके बाद भी अब तक उनकी प्रायोगिक परीक्षा नहीं कराई जा रही है। जबकि परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 1 से 10 जनवरी 2015 के बीच प्रायोगिक परीक्षा कराने का निर्देश भी जारी किया है।

प्रशिक्षुओं ने प्रायोगिक परीक्षा में की जा रही देरी को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बीटीसी प्रशिक्षण 2011 के प्रशिक्षु झूठी शिकायत करके उनका प्रशिक्षण पूरा नहीं होने का आरोप लगाकर प्रायोगिक परीक्षा में अड़ंगा लगाने की कोशिश हो रही है। ताकि शिक्षक भर्ती में वर्ष 2012 के प्रशिक्षु शामिल होने से वंचित हो जाए। बीटीसी प्रशिक्षुओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के साथ डीएम और सचिव राजस्व परिषद को ज्ञापन देकर समय से परीक्षा और रिजल्ट घोषित करवाने की मांग की है, ताकि वे भी शिक्षक भर्ती में शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें