फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भरवारी रेलवे क्राॅसिंग बंद करने का विरोध, सौंपा ज्ञापन

Mon, 29 Jan 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे से होकर गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन नगर को दो हिस्सों में बांटती है। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ दीवार खड़ी कर 31 जनवरी से पूरी तरह से आवागमन बंद कर रहा है।
विज्ञापन

इस फैसले से नाराज नागरिकों ने रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। साथ ही रेल अंडरपास का निर्माण नहीं होने तक आवागमन जारी रखने की मांग की।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य को भरवारी कस्बे के हर्ष केसरवानी व शिवम केसरवानी ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि भरवारी के नागरिक एक हिस्से का काम बिना दूसरे हिस्से के नहीं कर सकते हैं।
एक हिस्से में विद्यालय व बैंक है तो दूसरे हिस्से में प्रमुख बाजार व पोस्ट ऑफिस है। इस कारण दिनभर लोगों का आवागमन बना रहता है।
प्रवेश केसरवानी, अतुल केसरवानी, सुधीर कुमार, अशोक केसरवानी, शिवम केसरी, नीरज कौशल, राजेश कुमार अग्रहरि आदि ने बताया कि रेलवे के अफसर रोही पुल से आवागमन करने की सलाह दे रहे हैं। रोही पुल कस्बे से करीब चार किमी. की दूरी है।
विज्ञापन

200 मीटर की दूरी के लिए चार किलोमीटर का चक्कर लगाना लोगों के लिए हितकर नहीं रहेगा। कस्बे के लोगों ने जिलाध्यक्ष से रेल अंडरपास का निर्माण नहीं होने तक दीवार न बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि ऐसा कुछ भी नहीं होने दिया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी हो। इस बारे में रेलवे के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें