ब्लाॅक सभागार में शनिवार को प्रमुख केलपति की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में 115 कामों का करीब 11.15 करोड़ का प्रस्ताव रखा। बीडीओ संजय गुप्ता ने बताया कि बैठक में प्राप्त प्रस्तावों में से प्राथमिकता के आधार पर करीब तीन करोड़ के विकास कार्य करवाए जाएंगे। शेष कार्यों को बाद में पूरा कराया जायेगा। बैठक में मनरेगा, 15वें वित्त एवं पंचम राज्य वित्त की चर्चा के बाद पिछली कार्रवाई को पढ़कर सुनाया गया।
बैठक में खोंपा गांव की बीडीसी सदस्य गोगा देवी ने गांव में महावीर के घर से सुरेमन के घर तक के खराब रास्ते पर इंटरलाॅकिंग व नाली निर्माण का प्रस्ताव रखा। तिल्हापुर के बीडीसी रामचंद्र ने बताया कि गांव में भगवत प्रसाद मिश्रा के घर से लूलू सिंह के घर तक का 600 मीटर रास्ता पूरी तरह से बदहाल है, उस पर इंटरलाॅकिंग व नाली बनाया जाना आवश्यक है।
पनारा गोपालपुर गांव के शशि कुमार ने मुन्नू विश्वकर्मा के घर से रोशन के घर तक इंटरलाॅकिंग के लिए प्रस्ताव रखा। आलमपुर गांव के रामकिशुन ने बताया कि उनके वार्ड की गलियों में रात में अंधेरा छाया रहता है। उन्होंने कम से कम 10 सोलर लाइट की मांग रखा।
अकबराबाद गांव की प्रधान अमरावती देवी ने आरआरसी के पास और टावर के पास स्थित नालों में पक्का पुल बनवाने का प्रस्ताव रखा। इसी तरह कई अन्य सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में नाली, इंटरलाॅकिंग, स्ट्रीट लाइट और ओपन जिम स्थापना आदि विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया।
बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि संदीप कुमार मिश्रा, एडीओ पंचायत नीरज मिश्र, एडीओ समाज कल्याण गजराज सिंह, पीएचसी प्रभारी डाॅ. मनोज कुमार चौरसिया, सीडीपीओ मनोज कुमार वर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रतिभा सिंह समेत सभी बीडीसी, ग्राम प्रधान और सचिव मौजूद रहे।
कौशांबी ब्लॉक के विकास में खर्च होंगे दो करोड़
कौशाम्बी ब्लॉक सभागार में शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष संध्या द्विवेदी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों का मसौदा पेश किया। बैठक में करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इसमें नाली, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, सीसी रोड और राजकीय भवनों की मरम्मत आदि कार्य शामिल है। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण कपिल त्रिपाठी ने पेंशन की जानकारी दी और खंड विकास अधिकारी मनोज वर्मा ने योजनाओं के विकास योजनाओं पर चर्चा की। संचालन बुधराम यादव ने किया। इस मौके पर डॉ. मुक्तेश, अरुण कुमार, पूजा पांडेय सहित बीडीसी व प्रधान मौजूद रहे।