फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार : संस्कृत विद्यालयों को मिलेगी दूसरी किश्त

Thu, 27 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले के 10 संस्कृत स्कूलों में प्रोजेक्ट अलंकार योजना से निर्माण व सुधार कार्य होना है। इसके लिए शासन ने पहले किश्त के रूप में 1.39 करोड़ की धनराशि करीब एक साल पहले भेजी थी। इसका उपयोग होने के बाद अब दूसरी किश्त जारी की गई है। दोबारा इतनी ही धनराशि स्कूलों के नाम पर जारी की गई है। इसे लेने के लिए स्कूलोंं को मैचिंग धनराशि जमा कराना होगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जिले में संस्कृत स्कूलों की हालत बेहतर नहीं थी। यहां के जीर्णोद्धार, मरम्मत, पुनर्निर्माण और अवस्थापना सुविधाओं में वृद्धि के लिए शासन ने 10 स्कूलों को प्रोजेक्ट अलंकार योजना में शामिल किया। इनकी जरूरत के अनुसार 90 फीसदी की धनराशि शासन व 10 फीसदी की धनराशि विद्यालय को देना था। पहली किश्त के रूप में स्कूलों को 1.39 करोड़ रुपये भेजा जा चुका है।
दूसरी किश्त की धनराशि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को करीब एक सप्ताह पहले मिल चुकी है। जो जैसे ही विद्यालय पांच फीसदी की मैचिंग धनराशि देते हैं। भेज दी जाएगी। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को दूसरी किश्त लेने के लिए धनराशि जमा करने का निर्देश संस्कृत स्कूलों को दिया गया है। धनराशि जमा होते ही जैसे ही स्कूल इसकी रसीद देंगे यहां से भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों को मिलेगी धनराशि
- अदर्श श्रीहनुमत संस्कृत उमावि अर्कामहावीरपुर।
- श्रीभूतनाथ मौनी स्वामी संस्कृत विद्यालय लौंगावां, कुम्हियावां।
- कृष्णा त्रिपाठी संस्कृत उमावि अलवारा।
- श्याम बिंदा प्रसाद संस्कृत विद्यालय मोहीउद्दीनपुर।
- नारायण धर्मोपदेश संस्कृत विद्यालय बरम्बारी।
- राम कृपाल बालिका संस्कृत विद्यालय हूडीरानीपुर।
- श्रीदुर्गा देवी संस्कृत उमावि मंझनपुर।
- राम संस्कृत विद्यालय लहुरे, चरवा।
- नारायण संस्कृत उमावि टेंवा।
- त्रिपाठी रामरूप संस्कृत विद्यालय जोगापुर, हिसामाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें