फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में गुंडाराज: अनुप्रिया

Sat, 17 Dec 2016 12:54 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
मूरतगंज मेला बाग में शुक्रवार को अपना दल के विराट कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल खूब गरजीं। पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक व साहसिक कदम बताया। सीएम अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में युवा सरकार के राज में जंगलराज व गुंडाराज है। कहा कि इस युवा सरकार को उखाड़ फेंकिए। तभी प्रदेश का विकास होगा और महिलाएं व बेटियां सुरक्षित होंगी।
विज्ञापन



सम्मेलन में दोपहर बाद पहुंची अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि नोटबंदी से अमीर व गरीब की खाई पट गई है। सभी लोग लाइन में लगे हैं। 50 दिन में सब दुरुस्त हो जाएगा। आयकर विभाग के छापे लगातार पड़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार के दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि इस सरकार में केवल घोटाला हुआ था। बाबा साहब को दलितों का मसीहा कहा। वल्लभ भाई पटेल को भी समाज का अगुवा बताया। इसके बाद मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि वह करोड़ों रुपये में सिर्फ टिकट बेचती हैं। सीएम अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें युवा सरकार के नाम से लोग जानते हैं। युवा सरकार में प्रदेश में जंगलराज व गुंडाराज चल रहा है। लैपटॉप बांटकर सरकार बनाई थी, अब स्मार्ट फोन मुफ्त में देने का वादा कर सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब ऐसा नहीं हो पाएगा। लोगों से कहा कि वह मुफ्त के स्मार्ट फोन के चक्कर में न पड़ें। कहा कि यूपी में कौन मुख्यमंत्री है, यही नहीं पता चल पा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भागीरथी सिंह पटेल, इंजीनियर गोविंद सिंह पटेल, राजेंद्र पाल नील रतन सिंह, अवधेश नारायण पटेल, दिनेश शुक्ला आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें