फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केले के तने से रेशा बनाने वाली मशीनें बांटीं

Thu, 27 Oct 2016 12:40 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
plan
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में डीएम अखंड प्रताप सिंह ने नाबार्ड द्वारा समर्पित संयुक्त देयता समूह कार्यक्रम के अंतर्गत केला रेशा इकाई योजना की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने तीन समूहों को रेशा बनाने वाली मशीन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जिले में कच्चे माल की पर्याप्त उपलब्धता है। कौशाम्बी इस योजना की प्रदेश में शुरुआत करने वाला पहला जिला है। कार्यक्रम के आयोजक राजीव जेटली और वस्मी जहीर नकवी ने कहा कि शीघ्र और मशीनों की आपूर्ति कराई जाएगी। जिन समूहों को मशीनें वितरित की गई उनमें श्रीराम संयुक्त देयता समूह बेलहा चमंदा, धन निरंकार देयता समूह और राधे देयता समूह बेलहा चमंदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें