सरस्वती बाल मंदिर भरवारी में सोमवार शाम मेधा अलंकरण समारोह में बच्चों ने गीत, नृत्य, अभिनय से वाहवाही लूटी। सरस्वती बाल मंदिर भरवारी में सोमवार शाम छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मेधा अलंकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी के मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाने से हुआ। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने धमाल मचाया। रिया केसरवानी, मीनाक्षी धुरिया, नैंसी अग्रहरि, स्मिता कुशवाहा आदि ने गीत-नृत्य आदि से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी नृत्य, होली गीत को भी लोगों ने सराहा। बच्चों को संस्था की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।