फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमुटाव भुलाकर एकजुट होना होगा: राजभर

Thu, 08 Feb 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
कोखराज। मूरतगंज ब्लॉक के बरक्कतपुर गांव में बुधवार को राजा सुहेलदेव की जयंती का आयोजन भारतीय क्रांति रक्षक पार्टी द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन मंत्री ओम प्रकाश राजभर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री ने किया।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि समाज के लोग राजा सुहेल देव के वंशज हैं। समाज व पार्टी के उत्थान के लिए सभी लोगों को मनमुटाव भुलाकर एकजुट होना होगा। बगैर एकजुटता के पार्टी व समाज के लोगों का उत्थान नहीं हो सकता। इस मौके पर भारतीय क्रांति रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह राज पासी ने सुहेलदेव समाज पार्टी में विलय किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में रमेश देव, लवकुश मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, पुष्पा देवी, जितेंद्र सोनकर, शैलेंद्र राज पासी, दीनानाथ कोरी, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें