फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डुबकी लगा अर्जित किया पुण्य लाभ

Tue, 05 May 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा (कौशाम्बी)। बैसाख पूर्णिमा पर सोमवार को कड़ा के कुबरी समेत जिले के सभी गंगाघाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ जुटी रही। गंगा में डुबकी लगाकर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान-दान के साथ ही लोगों ने मां शीतला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। विधि-विधान से मां भगवती की पूजा-अर्चना कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सोमवार को बैसाख पूर्णिमा पर कौशाम्बी के कड़ा, कुबरी, कालेश्वर, संदीपनि, शहजादपुर, फतेहपुर समेत सभी घाटों पर भोर से भी स्नानार्थियों का आना शुरू हो गया था।

 तेज धूप और भीषण गर्मी के बाद भी दिन भर गंगाघाटों पर भक्तों की भीड़ जमा रही। सबसे ज्यादा भीड़ कड़ा के कुबरी घाट पर देखने को मिली। जहां कौशाम्बी के अलावा प्रतापगढ़, इलाहाबाद, फतेहपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर आदि जिलों से भी भारी संख्या में लोग गंगा नहाने आए थे। गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने के बाद लोगों ने मां शीतला के भी दर्शन किए। दर्शन-अर्चन का यह सिलसिला देवीधाम में दिन भर चलता रहा। गंगाघाट से लेकर मंदिर परिसर तक बच्चों के मुंडन संस्कार कराने के लिए भी कुनबे समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें