सौंरई बाजार से मलकिया होते हुए लच्छीपुर गांव को जाने वाली सड़क सालभर से क्षतिग्रस्त पड़ी है। इस पर जगह-जगह तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में तो अक्सर साइकिल सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया। सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
सिराथू ब्लाक सौंरई बाजार से मलाकसद्दी होते हुए लच्छीपुर गांव को जोड़ने के लिए नहर पटरी पर कई साल पहले सड़क का निर्माण कराया गया था। यह सड़क सालभर से क्षतिग्रस्त है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बच्चों के साथ साइकिल सवारों को होती है। मलाकसद्दी गांव के अंकुर, दिनेश कुमार, अजय कुमार, राम मिलन, राधेश्याम, गिरजेश कुमार आदि का कहना है कि कई बार एसडीएम, पीडब्ल्यू के अभियंता आदि को अवगत कराया जा चुका है।