फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिचकोले खाने को राहगीर मजबूर

Sun, 19 Feb 2017 12:39 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत भरवारी जाने वाली आस-पास के गांवों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस पर तमाम छोटे-बड़े गड़ढे हो गए है। राहगीर हिचकोले खाने को मजबूर हैं। नगर पंचायत भरवारी से चकचमरूपुर जाने वाली सड़क की मरम्मत करीब पांच साल से नहीं हुई। इससे सड़क पर तमाम गड्ढे हो गए हैं। इससे करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


कमोवेश यही हाल सिंघिया ग्राम सभा से नई बाजार भरवारी पहुंचने वाली सड़क का है। एक किलोमीटर की इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है। इससे दोनों गांवों के लोगों में नाराजगी है। बताया जाता है कि संबंधित गांवों के प्रधानों ने कई बार पीडब्लूडी को समस्या से अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। गड्ढों में तब्दील सड़क को लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें