फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप कैंप के लिए प्रियंका का चयन

Mon, 26 Oct 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
प्रियंका को बधाई देते प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पांडेय
विज्ञापन
डॉ. एएच रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल की छात्रा प्रियंका निर्मल ने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उनका स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप कैंप-2026 के लिए चयन हुआ है। प्रियंका की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और सहपाठियों ने उनकी सफलता पर हर्ष जताया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक कर्रार हुसैन उर्फ राशिद ने प्रियंका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खेल शिक्षक के प्रयासों, मार्गदर्शन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी अपनी क्षमता को बेहतर बना सकते हैं। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि प्रियंका की सफलता कठिन परिश्रम, लगन, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रियंका राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और कौशांबी जिले का नाम रोशन करेंगी।

प्रियंका को बधाई देते प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें