फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में प्रिया, सतीश, आंचल और विमलेश अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा इलाके के गढ़ी बाजार स्थित बीवीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी ने की। उन्होंने सफेद कबूतरों को उड़ाकर शांति का संदेश भी दिया। दौड़ में प्रिया, सतीश, आंचल और विमलेश ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि खेल मैदान में खिलाड़ियों को हुनर का प्रदर्शन करना चाहिए। प्रतियोगिताओं के जरिए ही बच्चों का शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। जूनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रथम और सतीश ने पहला स्थान पाया।
इसी तरह सीनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में आंचल ने प्रथम स्थान झटका। विमलेश ने भी बाजी मारी। कार्यक्रम में क्रिकेट, बैडमिंटन खो-खो, कबड्डी, रस्सी कूद, वॉलीबाल, म्यूजिक डांस आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर भानु कुशवाहा, प्रधानाचार्य अमित बाजपेई, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह, जितेंद्र, दीपक, नरेंद्र, एकता, नवीन, लव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल
सरायअकिल कस्बा स्थित एमएल मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोनिका गुप्ता दीप जलाकर किया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक संजय गुप्ता रहे। स्कूली बच्चे रागिनी, वरिसा, कौवाली, उज्ज्वल, अर्श, नेहान, महक आदि नें गरबा, शिव तांडव, देशभक्ति, कराटे शो, डांडिया, सेव गर्ल चाइल्ड की प्रस्तुति दी। स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन आनंद द्विवेदी व संजना त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रबंधक मोती लाल गुप्ता, समर रस्तोगी, भरत भूषण द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, नागेश द्विवेदी, शिवा केशरवानी, परमजीत कौर, सीमा, मीना त्रिवेदी व स्कूल के समस्त अध्यापक/अध्यापिका के साथ बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
जीके कॉन्वेंट स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव
सिराथू कस्बे के सराय मोहल्ले में जीके कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि सीओ सिराथू रामवीर सिंह रहे। समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को जमकर सराहा। इस मौके पर उत्कर्ष श्रीवास्तव, कैकशा नाज, संध्या श्रीवास्तव, गुलनुर कुरैशी, रश्मि गुप्ता, सीमा मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें