फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: निजी स्कूल के शिक्षकों ने जताया विरोध

Wed, 09 Aug 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। आजमगढ़ के एक स्कूल में एक छात्रा की मौत के बाद प्रधानाचार्या और शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को जिले के 90 फीसदी निजी स्कूल बंद रहे। स्कूलों में पठन-पाठन नहीं हुआ। कुछ विद्यालयों में शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक महासभा (वित्तविहीन) के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों आजमगढ़ के चिल्ड्रेन गर्ल्स की एक छात्रा के खुदकुशी मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्या और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया गया। इसके विरोध में संगठन के आह्वान पर जिले में संचालित यूपी एवं सीबीएसई के निजी विद्यालयों ने मंगलवार को स्कूल बंद रखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्रा की मौत से सभी दुखी हैं, लेकिन प्रकरण में प्रधानाचार्या एवं शिक्षक की गिरफ्तारी कर जेल भेजना गलत है।

अभिभावक की शिकायत पर पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन के प्रदेश संरक्षक रमेश केसरवानी, ओम प्रकाश मिश्रा, राम सिंह यादव, धीरेंद्र कुशवाहा, साधु राम पाठक, अनिल श्रीवास्तव, शेर बहादुर, प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी आदि पदाधिकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसी तरह एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल के बैनर तले प्रबंधक जगदीश केसरवानी की अगुवाई में लिटिल ब्लॉसम कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



भरवारी नगर में संचालित रिद्धि-सिद्धि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के बैनर तले आधा दर्जन शिक्षण संस्थान के शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। डाॅयरेक्टर सीमा पवार ने कहा कि स्कूल कभी अपने बच्चों का अहित नहीं चाहता है। फिर भी कभी कोई घटना होने पर दोषी स्कूल प्रबंधन को ही माना जाता है। एफआईआर की धमकी मिलती है। आजमगढ़ घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मयंक मिश्रा, प्रधानाचार्य सुशील त्रिपाठी, किडजी प्रिंसिपल नेहा गुप्ता एवं केपीएस भरवारी, एनडी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज, केपीएस भीटी और ननकी देवी जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें