फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रसूता की मौत पर प्राचार्य से जवाब-तलब

Mon, 12 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में शनिवार की दोपहर प्रसव के बाद हुई प्रसूता की मौत को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह से इस मामले में जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

सैनी के लोंहदा का मजरा गोपाल का पूरा निवासी अरुण मौर्य की पत्नी पूनम को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉॅलेज के एमसीएच विंग में लाकर भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक नहीं थे। आरोप है कि नर्सों ने नॉर्मल प्रसव कराने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की थी। परिवार वालों ने 21 सौ रुपये देकर शेष रकम प्रसव के बाद देने के लिए कहा था।
परिजनों के मुताबिक साधारण प्रसव के बाद पूनम ने बच्ची को जन्म दिया। करीब तीन घंटे बाद महिला का रक्तस्राव तेज हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने नर्सों से कहा तो उन्होंने पहले शेष रुपये मांगे। इन्कार करने पर इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए और इमरजेंसी वार्ड में ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

परिजन पूनम को जब तक वार्ड की ओर ले जाते, तब तक पूनम की मौत हो गई। परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीएम ने परिजनों जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि विवाहिता की मौत में परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच कराने के साथ ही प्राचार्य से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें