फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल संस्कृति महाविद्यालय सैनी के प्राचार्य निलंबित

विज्ञापन
Principal of Saini Gurukul Culture College suspended
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी स्थित गुरुकुल वैदिक संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य कुलदीप नारायण बुधवार को निलंबित कर दिए गए। प्राचार्य पर वित्तीय अनियमितता समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोपों की जांच के बाद प्रबंधक ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए इस आशय का पत्र कुलपति समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अफसरों को भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रबंधक दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दिनों गुरुकुल महाविद्यालय सैनी के कर्मचारियों ने प्राचार्य कुलदीप नारायण के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। जिसमें वित्तीय अनियमितता बरतने के साथ ही कार्यालय का ताला तोड़कर महत्वपूर्ण अभिलेख घर उठा ले जाने के साथ ही शैक्षणिक अभिलेखों में हेराफेरी करने का गंभीर आरोप लगाया था। कर्मचारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई तो प्राचार्य पर लगाए गए आरोप सच साबित हुए। इस पर बुधवार को तत्काल प्रभाव से प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया। मामले की सूचना कुलपति, कुल सचिव, जेडी प्रयागराज व डीआईओएस समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अफसरों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें