फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 26 जनवरी को प्रधानमंत्री करेंगे कल्पना को पुरस्कृत

Wed, 17 Jan 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर गाथा पुरस्कार के लिए रमधनी मौर्य इंटर कॉलेज पथरावां कड़ा की छात्रा कल्पना का चयन हुआ है। उन्हें 26 जनवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री सम्मानित करेंगे। इससे पूर्व 25 जनवरी को रक्षा मंत्रालय की ओर से भी सम्मानित किया जाएगा। कल्पना को यह सम्मान रानी लक्ष्मी बाई पर दोहे में लिखे गए लेख के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वीर गाथा पुरस्कार का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता सेनानियों या वीर सैनिकों के साहसिक कार्यों का जीवंत विवरण छात्रों के बीच प्रसारित करना है। इसमें पूरे देश के विद्यार्थी अपने लेख भेजते हैं।
इस बार रानी लक्ष्मी बाई मेरे सपनों में आई विषय पर पूरे देश के स्कूली छात्रों से प्रविष्टि मांगी गई। कल्पना ने भी अपना लेख भेजा। उसने पूरी बातें दोहे के रूप में लिखी थीं। ऐसे में देश के 100 बेहतरीन लेखों में कल्पना के लेख का चयन हुआ है। इनको 25 जनवरी को रक्षा मंत्रालय व 26 जनवरी को प्रधानमंत्री दिल्ली में पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

बेटी की इस उपलब्धि पर पिता बनवारी लाल चौरसिया समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवमूर्ति मौर्य, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, नरेशचंद्र, शिव सिंह, जितेंद्र, महेंद्र कुमार, फूलचंद्र आदि शिक्षको ने खुशी जताई है।
कल्पना के पिता बनवारी लाल चौरसिया खेती कर परिवार का पालन करते हैं। दो बहनों में कल्पना छोटी है। विद्यालय के हिंदी शिक्षक नरेशचंद्र को साहित्य में विशेष रुचि है। ऐसे में वह हमेशा विद्यार्थियों के बीच महापुरुषों के जीवन पर चर्चा करते थे। उनसे प्रेरित होकर कल्पना ने रानी लक्ष्मी बाई पर लेख लिखा जो पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें