फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राष्ट्रपति मुर्मू ने शालिनी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित

विज्ञापन
​शि​​क्षिका शालिनी कुशवाहा को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
जनपद के विकासखंड चायल स्थित कंपोजिट विद्यालय रसूलाबाद (कोइलहा) की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा को वर्ष 2026 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देशभर से चयनित 48 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ शालिनी कुशवाहा को भी यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

शालिनी कुशवाहा ने पारंपरिक शिक्षण पद्धति से आगे बढ़कर नवाचारी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को अपनाया। उन्होंने बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाने के साथ विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को सहज, आनंदमयी और बाल-केंद्रित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए। उनके शिक्षण में रचनात्मक गतिविधियों और प्रयोगों को विशेष स्थान मिला।
शालिनी कुशवाहा के सम्मानित होने पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें