फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीती यादव ने मैराथन दौड़ में मारी बाजी

विज्ञापन
Preeti Yadav wins in marathon race - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
प्रीती यादव ने मैराथन दौड़ में मारी बाजी
विज्ञापन

रोबिन्द दूसरे तो राजन तीसरे स्थान पर रहे
कौशाम्बी में किया गया प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी में रविवार को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच किलो मीटर दौड़ में प्रीती यादव ने बाजी मारी। रोबिंद दूसरे तो राजन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मैराथन दौड़ का आयोजन कौशाम्बी ग्रीन रनर्स की ओर से किया गया था। इसमें 14 वर्ष से कम की आयु के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। धावक कृष्ण प्रसाद पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। दौड़ कौशाम्बी ब्लॉक कार्यालय से लेकर जाठी गांव तक पांच किलोमीटर मेें हुई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वालों को कौशाम्बी कोतवाल स्वामीनाथ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने की। इस मौके पर महेंद्र त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला, सुधांशु शुक्ला, राघवराम, प्रयाग नरेश, धीरेंद्र शुक्ला, अखिलेश यादव, रूपेन्द्र मिश्रा, कप्तान यादव, राहुल सिंह, सचिन द्विवेदी, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें