नागी टिकरी गांव के समीप हादसे में क्षतिग्रस्त 1210 पीआरबी। संवाद
पीआरबी 1210 वैन को मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे किसी ने महेवाघाट के रानीपुर हटवा गांव आने के लिए फोन किया। वैन बैरमपुर चौकी के नागी टिकरी गांव के निकट पहुंची थी कि अचानक मोड़ पर सामने से एक भैंस आ गई।
वैन चालक जब तक वाहन को नियंत्रित करता भैंस वैन से भिड़ गई। हादसे में वैन नाली में घुस गई। चालक नागेंद्र त्रिपाठी व आरक्षी गरुण चौहान को हल्की चोट आई।