फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां स्कंदमाता की आराधना कर मांगी सुख-समृद्धि

Fri, 16 Oct 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भैला मकदूमपुर माता रानी की पूजा करते भक्ति संवाद
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। घरों से लेकर देवी मंदिरों और पूजा पंडालों तक भक्तों ने शक्ति की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।
विज्ञापन


नवरात्र का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घरों में माता की चौकी सजाकर अखंड ज्योति के सामने पूजा की। मां भगवती को लाल पुष्प अर्पित कर धूप, दीप और कपूर से आरती उतारी गई। कई श्रद्धालु फलाहार तो कुछ निर्जल व्रत रखकर मां की भक्ति में लीन रहे। घरों में दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। देवी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

नगर पंचायत कार्यालय, सोनरन टोला और श्रीरामलीला मैदान के साथ भैला मकदूमपुर, रक्सवारा, म्योहर, संवरों और पिपरकुंडी गांव के पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए सुबह-शाम भक्त पहुंचते रहे। इस दौरान भजन-कीर्तन और पूजन का दौर चलता रहा। भैला मकदूमपुर गांव में शाम आठ बजे से पंडित विकास तिवारी ने माता रानी की कथा का महात्म्य सुनाया। इस मौके पर मुख्य यजमान संदीप तिवारी, अलख नारायण प्रेम नारायण कुलदीप वर्मा संदीप तिवारी कल्लू वर्मा आदि लोग रहे।

भैला मकदूमपुर माता रानी की पूजा करते भक्ति संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें