फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सेना की जमीन पर बना दी पूरी कॉलोनी, पुलिस चौकी और बैंक शाखा, रक्षा मंत्रालय नोटिस भेजा

Thu, 11 Sep 2025 03:25 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)

सार

Prayagraj News : नई झूंसी इलाके के पूरेसूरदास में करीब 100 घरों पर सेना ने लाल निशान लगाकर खाली करने का निर्देश दिया है। यह जमीन रक्षा मंत्रालय की बताई जा रही है, जिस पर लोगों ने कथित तौर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। सेना ने नोटिस जारी कर 17 सितंबर दस्तावेजों के साथ कार्यालय बुलाया है। लाल निशान लगने के बाद इलाके में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने नई झूंसी के पूरेसूरदास में करीब 100 मकानों पर लगाया लाल निशान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय ने नई झूंसी इलाके के पूरे सूरदास के करीब 100 मकानों पर निशान लगा दिया है। इसमें नई झूंसी पुलिस चौकी और भारतीय स्टेट बैंक की शाखा भी शामिल है। सेना ने जल्द से जल्द मकान खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। लाल निशान लगने के बाद पूरे मुहल्ले में खलबली मच गई है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि यहां की तकरीबन 75 एकड़ जमीन सेना की है।

विज्ञापन


सेना की जमीन पर लोगों अवैध रूप से कब्जा करके कॉलोनी तैयार कर दी है। इन लोगों को मकान खाली करने के लिए पहले नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया। सेना के अधिकारियों ने जिन घरों पर दुकानों पर लाल निशान लगाया है उनके मालिकों को मकान के कागजात और जमीन के दस्तावेजों के साथ 17 सितंबर को कार्यालय में तलब किया है। लाल निशान लगते ही पूरे मुहल्ले में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें