फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच से प्रयागराज जाएंगे श्रद्धालु

Sun, 03 Feb 2019 12:10 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज कुंभ में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। पुलिस ने प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर 11 स्थानों पर चेक पोस्ट बना दिए हैं। श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा के बीच   जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


चार फरवरी को मौनी अमावस्या का पर्व है। इस मौके पर चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा आदि से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगन स्नान करने जाएंगे। इस बार प्रयागराज के कुंभ में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। प्रयागराज का सीमावर्ती जिला होने के कारण, कौशाम्बी में पुलिस-प्रशासन ने खास इंतजाम किया है। जिले में इस बार ओसा चौराहा, मंझनपुर चौराहा, कोखराज बाईपास, समदा तिराहा, सैनी, पूरामुफ्ती थाना गेट, कटरा तिराहा, मखऊपुर मोड़, भगवतपुर, बैरागीपुर और टेवां पुलिस चौकी के सामने चेक पोस्ट बनाया गया है। इन पोस्ट पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। आने-जाने वाले वाहनों पर पुलिस की नजर रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक कंपनी बीएसएफ व एक कंपनी सीआरपीएफ तैनात की गई है।

इसके अलावा हर चेक प्वाइंट पर एक दरोगा, एक हेडमोहर्रिर, एक सिपाही, एक होमगार्ड व 10 रिक्रूट के जवानों को तैनात किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि प्रयागराज के कुंभ की सुरक्षा को लेकर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यहां पर सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को चेक किया जाएगा। लोगों की किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए  गए हैं। वहीं इस बार माघ मास की मौनी अमावस्या सोमवार को पड़ रही है। इसके अलावा कुंभ भी है। ऐसे में गंगा नदी में स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि जिले के कड़ा स्थित कुबरी घाट, हनुमान घाट, बाजार घाट के अलावा फतेहपुर, पल्हाना, संदीपन, शहजादपुर आदि गंगा घाटों पर भोर से ही स्नानार्थियों का तांता लगेगा। घाटों पर जुटने वाली संभावित भीड़ को लेकर प्रशासन प्रमुख घाटों की सफाई, बेरीकेटिंग व सुरक्षा के इंतजाम में जुट गया है। कड़ा में स्नान करने के लिए दूर दराज के श्रद्धालु शनिवार की शाम से ही पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें