फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण तोगड़िया बोले : एक रहेंगे तभी सुरक्षित रहेंगे हिंदू, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो

Sun, 15 Dec 2024 05:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे। हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के शिविर में यात्रियों और श्रद्धालुओं को चाय और कंबल आदि का वितरण किया जाएगा। साथ ही यहां पर भंडारा भी चलेगा। कहा कि 12 वर्ष में पड़ने वाला महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा मेला है। 
विज्ञापन
कौशाम्बी में प्रवीण तोगड़िया का स्वागत करते लोग। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश जैसे हालात भारत में न हो इसके लिए हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है। कहा कि हिंदू एकजुट होकर रहेंगे तभी सुरक्षित रहेंगे। कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद होना चाहिए। तोगड़िया का प्रयागराज जाते समय कौशाम्बी में स्वागत किया गया।  

विज्ञापन

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे। हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के शिविर में यात्रियों और श्रद्धालुओं को चाय और कंबल आदि का वितरण किया जाएगा। साथ ही यहां पर भंडारा भी चलेगा। कहा कि 12 वर्ष में पड़ने वाला महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा मेला है। 

संभल में मंदिर खुलने पर जताई प्रसन्नता

प्रवीण भाई तोगड़िया ने 46 साल बाद संभल में मदिर खुलने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है। सभी मंदिरों को खुलना चाहिए और पूजा होना चाहिए। मंदिर इतने दिन बंद रहा ये दुःख की बात है। अब मंदिर खुल गया है ये खुशी की बात है। प्रवीण तोगड़िया ने एक देश एक चुनाव पर कहा कि इसका प्रस्ताव आने दीजिए फिर देखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें