फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
Pratapgarh: Youth killed by train, not identified - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर धुमाई के पास मंगलवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन, सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव के समीप डाउन लाइन के किनारे करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक नीले रंग की टी-शर्ट व जींस पहने था। सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। सूचना पर सैनी कोतवाली के उपनिरीक्षक तीर्थराज यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन, ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे पहचान हो सके।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सुबह सात बजे के करीब युवक खुद ही डाउन लाइन (कानपुर से प्रयागराज) पर जा रही यात्री ट्रेन के सामने कूदा था। ट्रेन का धक्का लगने से उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। उपनिरीक्षक का कहना है स्थानीय लोगों को बुलाकर शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। शिनाख्त नहीं होने पर लाश का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें