फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधानों से रूबरू होंगे पीएम

Wed, 01 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
जिले की 155 महिला ग्राम प्रधानों से अंतराष्ट्रीय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूबरू होंगे। गुजरात से उनका लाइव प्रोग्राम चलेगा। इस दौरान जिले में स्वच्छता कार्यक्रम को बढ़ावा देने वाली ग्राम प्रधानों को पीएम मोदी बधाई भी देंगे। निर्देश मिलते ही अफसरों ने लाइव कास्टिंग कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। साथ ही कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए महिला प्रधानों को आमंत्रण पत्र भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


   पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं और महिला ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। आठ मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधी नगर से जिले की महिला प्रधानों को लाइव कास्टिंग के जरिए भाषण देंगे। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रधानों को बधाई भी देंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का निर्देश जिले के अधिकारियों को मिल गया है। डीएम ने लाइव कास्टिंग कराने की जिम्मेदारी डीपीआरओ कमल किशोर को सौंपी है। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिले की कुल 155 महिला ग्राम प्रधानों को बुलाया जाएगा।

इसके लिए उन्हें आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। पीएम मोदी गुजरात से लाइव होंगे। लाइव कास्टिंग के माध्यम से पीएम मोदी भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम की जानकारी देंगे। साथ ही जिले की उन महिला प्रधानों को बधाई देंगे जिन्होंने बढ़िया कार्य किया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रधानों की सूची बनाई जा रही है। जल्द ही इसे भारत सरकार को भेज दिया जाएगा। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि लाइव कास्टिंग कलक्ट्रेट के सभागार में होगा। यहां प्रोजेक्टर लगा हुआ है। इस कार्यक्रम में महिला प्रधानों को ही प्रवेश मिलेगा, उनके प्रतिनिधियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें