पंचायती राज मंत्रालय मॉडल यूथ ग्राम सभा कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में देश के 200 जनपद के प्रधान शामिल हो रहे हैं। जिले के मंझनुपर ब्लॉक की उखैया खास प्रधान सीमा राकेश निर्मल का चयन भी हुआ है।
विज्ञापन
डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षा और जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से हो रहा है। यह कार्यशाला 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र 15 जनपथ रोड नई दिल्ली में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ग्राम पंचायत के विकास और निर्णय प्रक्रिया में अधिक सक्रिय भूमिका देने की दिशा में प्रेरित करना है।