फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : प्रधान ने की सरेआम दबंगई, सड़क पर युवकों की डंडे से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 04 Sep 2025 03:44 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद चौराहे का है जहां किशनपुर अंबारी ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन की अपने गुर्गों के साथ युवकों की पिटाई करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन पर पहले से ही गो-तस्करी सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सरायअकिल में युवकों की सरेआम पिटाई करते प्रधान के गुर्गे। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी जिले में एक प्रधान की सरेआम दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा है कि किशनपुर अंबारी ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन अपने गुर्गों के साथ मिलकर बीच चौराहे पर कुछ युवकों की डंडे से पिटाई करवा रहा है। बेरहमी से की गई पिटाई में एक युवक की हालत गंभीर हो गई है। घायल को सराय अकिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद चौराहे का है जहां किशनपुर अंबारी ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन की अपने गुर्गों के साथ युवकों की पिटाई करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन पर पहले से ही गो-तस्करी सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान के पिता से एक दिन पहले युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वाहन से धक्का लगने को लेकर विवाद सामने आ रहा है। जिसके बाद कुछ बहस भी हुई थी। पिता ने यह बात अपने दबंग प्रधान बेटे सद्दाम को बताई तो सद्दाम अपने गुर्गों के साथ पहुंचा गया और युवकों की सरेआम पिटाई शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन सहित अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें