फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों से बिजली गुल, हलाकान उपभोक्ता

Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत सराय अकिल के पतेरिया मोहल्ले के उपभोक्ता दो माह से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। आंधी में टूटे दो पोल को बिजली विभाग के जिम्मेदार आज तक नहीं बदलवा सके। दो माह से बगैर बिजली के रह रहे उपभोक्ताओं के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। वह किसी भी दिन पावर हाउस के सामने प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सराय अकिल कस्बे के पतेरिया मोहल्ले की आबादी लगभग पांच सौ है। इस मोहल्ले के बाशिंदों को बिजली मुहैया कराने के लिए बिजली विभाग ने दो पोल लगवा रखे थे। दो माह पहले आए तूफान के दौरान दोनों पोल टूटकर गिर गए। इससे मोहल्ले को जाने वाली लाइन ध्वस्त हो गई।

पोल टूटने के बाद से आज तक मोहल्ले के उपभोक्ता बगैर बिजली के जीवन यापन कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत कई बार उपकेंद्र में तैनात जेई से की लेकिन आज तक टूटे पोल नहीं बदलवाए जा सके। उमसभरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोगों का गुस्सा किसी भी दिन पावर हाउस के कर्मियों पर फूट सकता है। मामले में जेई सौरभ मौर्य से पूछा गया तो उनका कहना था कि पोल का इस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। जैसे ही पोल मिलेगा लाइन ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से टूटा पोल, आपूर्ति बाधित
 नगर पंचायत सराय अकिल में बृहस्पतिवार की रात ट्रांसफार्मर के पोल से अनियंत्रित पिकअप टकरा गई। इससे कस्बे के एक मोहल्ले की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से कस्बे के लोग भीषण गर्मी और उमस से उबल रहे हैं।

नगर पंचायत सराय अकिल के फकीराबाद मोहल्ले को बिजली आपूर्ति देने के लिए कुंती मेमोरियल स्कूल के सामने चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। बृहस्पतिवार की रात एक अनियंत्रित पिकअप ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े पोल में टक्कर मार दिया। इससे मोहल्ले की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। सुबह उपभोक्ताओं ने मामले की जानकारी उपकेंद्र के जेई को दिया तो उन्होंने एसडीओ इंद्रभान सिंह को सूचना दी। एसडीओ ने दो दिन के भीतर पोल भेजवाने का आश्वासन दिया है। उधर, बिजली न मिलने से मोहल्ले के उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें