फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सिर में अंदरूनी चोट से हुई थी महिला की मौत

Fri, 01 May 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुआ में हाईवे किनारे खेत में मिले अज्ञात महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 35 वर्षीय महिला की मौत सिर में लगी अंदरूनी चोट की वजह से हुई थी। शरीर पर अन्य कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि महिला के सिर पर चोट कैसे लगी। ऐसे में हत्या या हादसा का संदेह बरकरार है।
विज्ञापन

मंगलवार को नरसिंहपुर कछुआ हाईवे के किनारे खेत में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पहचान के रूप में पुलिस के पास अभी सिर्फ महिला के हाथ में बने कुशलता देवी नाम का टैटू है, हालांकि इससे भी अभी तक महिला की पहचान में कोई सुराग नहीं मिल सका है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला के सिर में चोट कैसे लगी और घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि हुई है। नाक से खून निकला था, लेकिन कोई बाहरी गंभीर घाव नहीं था। महिला की पहचान और मामले के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। -सत्यनारायण, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें