फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने की स्पेशल लिफाफे की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
राखी पहुं रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों ने तैयारी शुरू कर दी है। दूर बसे भाइयों को वक्त पर राखी पहुंचाना बहनों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में डाक विभाग ने राखी पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए प्लास्टिक लेमिनेटेड स्पेशल लिफाफे की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से राखी के लिए प्लास्टिक लेमिनेटेड 10 रुपये का स्पेशल लिफाफा उपलब्ध कराया जाएगा। इस विशेष लिफाफे पर पांच रुपये का साधारण डाक टिकट लगाकर 20 ग्राम तक की राखी कहीं भी भेजी जा सकती है। इसके अलावा राखी भेजने के लिए पांच रुपये का एक साधारण लिफाफा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। डाकघर मंझनपुर के उप डाकपाल मणि शंकर पांडेय ने बताया स्पीड पोस्ट के जरिए भी राखी भेजवाने की व्यवस्था की गई है।
उप डाकपाल ने बताया कि समय पर लिफाफे को तयशुदा जगह पर पहुंचाया जाएगा। यदि बुकिंग ज्यादा होती है तो स्पेशल बैग बनाकर भेजने की भी व्यवस्था की गई है। बताया कि डाकघरों में जल्द ही प्लास्टिक लेमिनेटेड लिफाफा बिक्री के लिए आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें