फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरामुफ्ती में किशोरी का अपहरण

Mon, 25 Feb 2019 01:31 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी का गुरुवार रात तमंचे के बल पर पड़ोसी युवक ने अपहरण कर लिया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित परिजनों ने रविवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस इसे प्रेम प्रपंच का मामला बता रही है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार रात वह रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में प्रयागराज गया था। घर पर 15 वर्षीय बेटी दादा-दादी के साथ थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी युवक साथियों के साथ घर पहुंचा और कनपटी पर तमंचा सटाकर किशोरी का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर किशोरी के दादा को गोली मार देने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजनों के होश उड़ गए। आननफानन में वह रिश्तेदारी से लौट आए। परिवार वालों ने अपने स्तर से बेटी की खोजबीन की। सुराग नहीं लगने पर रविवार को पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें