फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार की 135 योजनाओं का लाभ उठा रहे गरीब, किसान

विज्ञापन
Poor, farmers enjoying benefits of 135 schemes of Central and State Government - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कौशाम्बी विकास खंड के महिला गांव में बृहस्पतिवार को चौपाल का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों की जनता खुशहाल है, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़ों, दलितों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए 135 जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है। जिसका शत प्रतिशत लाभ उठाकर पात्र खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
कहा कि पूर्व की सरकारों में गुंडे-माफिया गरीबों की भूमि को हथिया लेते थे। मौजूदा भाजपा सरकार अभियान चलाकर गांव-गांव चौपाल कर लोगों को न्याय दिलाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि, उज्जवला गैस योजना, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना से गांव के गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा है। बच्चों की शिक्षा के लिए लिए प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम, कायाकल्प आदि योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। भेदभाव, सांप्रदायिक तनाव का माहौल खत्म हो गया है। चौपाल के बाद प्रभारी मंत्री महिला घाट के निर्माणाधीन पुल की हकीकत जानने पहुंचे।
गुणवत्ता के साथ यमुना ब्रिज का निर्माण पूरा कराने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। इस मौके पर सदर विधायक लाल बहादुर चौधरी, पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पिंटू द्विवदी ,अजय पटेल, सार्थक द्विवेदी, गिरीश चंद्र द्विवेदी, छेद्दा, प्रशांत उपाध्याय, देव कुमार, एमपी सिंह सहित तहसीलदार श्याम कुमार व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Poor, farmers enjoying benefits of 135 schemes of Central and State Government- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें