फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बारिश में तालाब लबालब, सड़क पर पानी

विज्ञापन
हिरई सरोज
विज्ञापन
नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर छह कृष्णा नगर से शांखा फतेहपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश की वजह से तालाब लबालब है। उसका पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर गया। गंदा पानी लोगों की देहरी तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

करीब 100 मीटर तक पर चलना दूभर है। इस वजह से वार्ड नंबर छह कृष्णा नगर और वार्ड नंबर तीन शांति नगर की करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित है। घरों तक गंदा पानी और कूड़े की बदबू से जीना दूभर हो गया। लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर स्थित तालाबों के ओवरफ्लो होने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है।
विज्ञापन

जलभराव के कारण करीब एक दर्जन स्कूलों में जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। उनके फिसलकर गिरने का खतरा रहता है। सोमवार को पानी के बीच एक युवक की बाइक बंद हो गई। उसे मजबूरन गंदे पानी में उतरना पड़ा और बाइक को धक्का मारकर पानी के बाहर लाना पड़ा। इस दौरान उसकी पैंट भीग गई।

कृष्णा नगर के जगदीश कुमार गौतम ने बताया कि किशोरी गौतम और हीरालाल गौतम के परिवार को घर से बाहर निकलने के लिए लकड़ी का पटरा रखकर रास्ता बनाना पड़ रहा है।
मुरब्बी लाल ने बताया कि गंदे पानी के कारण उनके घर की दीवार गिर गई है। नर्बदा देवी ने बताया कि हर साल बारिश में घर के सामने पानी भर जाता है। पानी निकासी न होने से हफ्तों परेशान होना पड़ता है।
इन गांवों के लोगों का है आवागमन
पइंसा, मोंगला, बालेकापुरवा, पतीकापुरवा, ऐमापुर, इटैलीपुर, राजातारा, उंवारी, पहाड़पुर, शांखा, बरीपुर, धुमांई और ककराली समेत 20 से अधिक गांव के लोग अजुहा बाजार के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।
वर्जन
बारिश में हर साल तालाब का पानी सड़क पर भर जाता है। कई बार हफ्तों तक पानी जमा रहता है। सूचना देने पर नगर पंचायत सेफ्टी टैंक लगाकर पानी निकलवाती है, लेकिन स्थायी व्यवस्था आज तक नहीं करा पाई। - हिरई सरोज

बारिश में इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो जाता है। कई दिनों तक गंदा पानी सड़क पर भरा रहने से मच्छर पनप रहे हैं। बदबू के कारण लोगों को परेशानी होती है। बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। - सोनू।

खेतों में धान की बालियां आने के कारण किसान अपने खेतों में पानी नहीं जाने दे रहे हैं। इससे तालाब ओवरफ्लो हो गया है। सेफ्टी टैंक लगवाकर पानी निकलवाया जा रहा है। - संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी, अजुहा।

हिरई सरोज

हिरई सरोज

हिरई सरोज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें