कड़ा ब्लाॅक प्रमुख की राजनीतिक मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को एक बार फिर शहजादपुर गांव में भाजपा नेता के गेस्ट हाउस में 60 से अधिक बीडीसी सदस्य जुटे, जिन्होंने प्रमुख की कार्यशैली पर एतराज जताया।
गोलबंदी की भनक लगते ही ब्लाॅक प्रमुख ने नाराज सदस्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इससे पहले मंगलवार को अलीपुर जीता के एक निजी स्कूल में ब्लॉक प्रमुख अनुज यादव से नाराज बीडीसी सदस्यों ने एक गोपनीय बैठक की थी, जिसमें प्रमुख द्वारा अपनी उपेक्षा और गुणवत्ता विहीन विकास कार्यों पर चर्चा की। अग्रिम रणनीति के लिए दोबारा बैठक करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में शनिवार को बैठक हुई।
ब्लाक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मान दिया जा रहा है। किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कुछ सदस्य निजी स्वार्थ के चलते नाराजगी की बात कर रहे हैं। ऐसी कोई बात नहीं है।
अनुज यादव, ब्लाॅक प्रमुख कड़ा