फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 उम्मीदवारों ने भ्ारे पर्चे

Sat, 04 Feb 2017 12:34 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
पांचवें दिन नामांकन के लिए प्रत्याशियों ने तेजी दिखाई। शुक्रवार को तीनों सीटों के लिए 13 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। बसपा के प्रत्याशियों ने तीन सीट से नामांकन कर दिया है। वहीं सपा के सिराथू व मंझनपुर प्रत्याशियों ने भी अपने पर्चे भरे। सिराथू सीट से रालोद के भी उम्मीदवार ने नामांकन किया है। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पर्चा भर कर अपना दम-खम दिखाया है।
विज्ञापन



नामांकन के पांचवें दिन सबसे पहले सपा के सिराथू से प्रत्याशी वाचस्पति और मंझनपुर के सपा प्रत्याशी हेमंत टुन्नू ने पर्चा दाखिल किया। इसके बाद बसपा के मंझनपुर प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने नामांकन किया। एक घंटे बाद बसपा के सिराथू उम्मीदवार सईदुररब और चायल प्रत्याशी आसिफ जाफरी प्रस्तावकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे। बसपा के प्रस्तावकों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक आए थे और डॉयट मैदान के बाहर डटे रहे। इनके अलावा सिराथू सीट से बीएमपी के उम्मीदवार आशीष मौर्य और रालोद के प्रत्याशी गोपाल सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं इसी सीट से नफीस अहमद व छेद्दू ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। सिराथू सीट से सबसे ज्यादा छह पर्चे शुक्रवार को भरे गए हैं। चायल सीट से राजेंद्र प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद राजपासी, लाल बहादुर और कमर सईद भी नामांकन कर चुनाव मैदान में उतर गए हैं। शुक्रवार को डॉयट मैदान में खासी भीड़ रही। समर्थकों का हुजूम देख सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे। सभी प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों को तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। डायट मैदान के समीप लगे बैरियर के आसपास जुटी भीड़ को हटाने में पुलिस कर्मी 11 बजे से तीन बजे तक हलाकान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें